- रूसी मोदी फॉर एक्सीलेंस में मानवाधिकार और सामाजिक हित पर विशेष ध्यान
- समाज सेवा और सम्मान के माध्यम से मानवाधिकार को बढ़ावा
जमशेदपुर : भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन कोल्हान टीम के द्वारा रूसी मोदी फॉर एक्सीलेंस में एकदिवसीय मानवाधिकार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि प्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन कोल्हान टीम के अध्यक्ष रविराज दुबे ने किया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश संगठन सचिव संजय सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा एवं प्रदेश महासचिव अनूप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में मानवाधिकार संबंधी जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक हित में कार्यरत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान करना था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 240 लोगों को मिली चिकित्सा सेवा
मानवाधिकार जागरूकता और समाज सेवा को मिला मंच
![]()
कार्यक्रम में किन्नर समाज, विभिन्न समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ता संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोल्हान टीम के रांची, रामगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह, पार्थो प्रकाश, माझी, विष्णु अग्रवाल, किताबुद्दीन अंसारी, सैयद अली, साजिद हुसैन, राजेश कुमार, संतोष पोद्दार, सैयद हक, प्रमोद कुमार, नितेश अग्रवाल, आरके पांडे, सुखदेव, अरविंद कुमार, फारूक, धनजीत, शुभम प्रधान, विशाल प्रधान, प्रकाश कुमार और अमित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे और कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।