Jamshedpur : उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरणकर्ताओं के साथ पुलिस की देर रात मुठभेड़, तीन अपहर्ता घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के निकट गुरुवार देर रात उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान तीन कुख्यात गोली लगने से घायल हो गए. घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है. तीनों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण सहित कई संगीन वारदात में शामिल रहे हैं.पुलिस तीनों अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान जानकारी मिली कि तीनों ने कैरव के अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले सोनारी साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा रखा है. इसके बाद पुलिस गुरुवार देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची थी. इस बीच गुड्डू ने बिस्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड की कारबाईन छीन ली और पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई जिससे तीनों घायल हुए है.पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है. तीन पिस्तौल भी बरामद किया गया है. वहीं सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका उपचार चल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों अपराधियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी और अपहरण व फिरौती जैसे मामलों में इनकी संलिप्तता रही है. बिहार और झारखंड में इनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडियंट झारखंड 2.0 मेगा प्रदर्शनी में छात्रों और युवाओं की उमड़ी भीड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *