Jamshedpur: मायुमं सुरभि शाखा ने नवजात बेटियों की माताओं को किया सम्मानित, कन्या भ्रूण संरक्षण की दिशा में प्रेरक पहल

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा गुरुवार 17 अप्रैल को एमजीएम अस्पताल, साकची में कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक नवजात कन्याओं की माताओं को नये वस्त्र और फल भेंट कर सम्मानित किया गया.

मातृत्व को सम्मान, बेटी को गर्व

सुरभि शाखा की इस पहल का उद्देश्य कन्या शिशु के जन्म को सामाजिक रूप से सम्मान देना और बेटियों को समान अधिकारों के साथ जीवन की शुरुआत दिलाना है. माताओं के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास इस प्रयास की सफलता को दर्शा रहा था.

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand Breaking: मंत्री हफीजुल हसन के शरीयत वाले बयान ने लिया उग्र रूप, आक्रोश मार्च – हाथ में संविधान लिए राजभवन पहुंचे भाजपा नेता

बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, गर्मी से बचाव की सलाह

कार्यक्रम का दूसरा भाग बाराद्वारी गांधी आश्रम में आयोजित किया गया. यहां डॉक्टर रुचिता अग्रवाल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और गर्मी में होने वाली आम बीमारियों से बचाव के लिए उपयोगी सुझाव दिए. उपस्थित बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्किट का वितरण कर माहौल को आनंदमय बना दिया गया.

इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने में सुरभि शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, मेघा जैन, पायल अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: रांची में पहली बार हो रहे Air Show के लिए मुख्यमंत्री – राज्यपाल को मिला निमंत्रण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *