Jamshedpur: जुगसलाई की दो जर्जर पानी टंकियों को डिस्मेंटल करने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: जुगसलाई के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त करण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आर पी पटेल हाई स्कूल और एम ई स्कूल मैदान में स्थित दो पुरानी पानी टंकियों को डिस्मेंटल करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि दोनों पानी टंकियां जर्जर हालत में हैं। दीवारों और खंभों में दरारें पड़ चुकी हैं, और लोहे की छड़ों में जंग लग चुका है। स्थानीय लोग डर के माहौल में जी रहे हैं, क्योंकि ये टंकियां कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

आर पी पटेल हाई स्कूल मैदान की पानी टंकी के स्थान पर नई टंकी निर्माण की मांग की गई।
एम ई स्कूल मैदान में वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी को तुरंत डिस्मेंटल करने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन की कॉपी सांसद विद्युत महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता जुगसलाई क्षेत्र, एसडीओ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव पासवान और कनिष्ठ अभियंता आशुतोष को भी भेजी गई।

नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने चेताया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा बंटी सिंह, ललन प्रसाद शर्मा, बृजेश पांडे, टिल्लू शर्मा, परशुराम तिवारी, रतन सिंह, मनोज यादव और अमृतपाल सिंह प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

    Spread the love

    Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

    जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time