Jamshedpur: सांसद की त्वरित पहल से पांच गरीब परिवारों को जीवनदान, ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ बनी सहारा

जमशेदपुर:  बहरागोड़ा समेत जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पांच परिवारों को सांसद विद्युत वरण महतो की त्वरित पहल के कारण मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली।

सांसद महतो के प्रयासों से इन परिवारों को इलाज के लिए आवश्यक राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराई गई, जिससे उनका समुचित इलाज संभव हो सका।

इस योजना के लाभार्थियों में बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत के बेनासोली गांव निवासी स्वपन मंडल का परिवार भी शामिल है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरिता मंडल ने बताया कि उनके पति स्वपन मंडल के बेहतर इलाज के लिए 4,80,400/- रुपये की राशि स्वीकृत हुई। परिवार ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज नहीं करवा पा रहे थे।

सांसद महतो ने सरकारी विभागों से तत्काल राशि उपलब्ध कराने के लिए पहल की, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिली। पाँचों गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति वर्तमान में इलाजरत हैं और उनके परिवारों ने सांसद विद्युत वरण महतो और संबंधित विभाग के प्रति गहरा आभार जताया।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दिसंबर तक पानी नहीं आया तो MGM अस्पताल और कॉलेज में जल संकट, सरयू राय ने दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time