Jamshedpur: सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों पर चला नगर निगम का डंडा, वसूला जुर्माना

जमशेदपुर:  उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर मानगो नगर निगम ने सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। मौके पर पाए गए 4-5 लोगों से कुल ₹4000 जुर्माना वसूला गया। उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा पाया गया तो नगर पालिका अधिनियम और SWM Rule 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कचरा फेंकने की रोकथाम के लिए नगर निगम ने 300 से अधिक प्रतिष्ठान, अपार्टमेंट और अन्य संस्थानों में नोटिस जारी किए। इसका मकसद लोगों को जागरूक करना और सड़क किनारे कचरा फेंकने की आदत को रोकना है।

कार्यक्रम के दौरान फूड और सेकेंडरी इंस्पेक्टर संजय कुमार, विकास कुमार, राजस्व निरीक्षक खूबलाल प्रजापति, सुजीत कुमार सिंह, रोहित एक्का, प्रदीप कुमार बेदिया और सुडा नगर विकास विभाग, रांची से रिजवान राजा मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मतदान दलों को मिला मॉक और वेबकास्टिंग प्रशिक्षण, मतदान दिवस की तैयारी तेज

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time