Jamshedpur: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी तौकीर की गोली मारकर हत्या, कार सवार अपराधी फरार

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 इमामबाड़ा के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे मो. तौकीर उर्फ़ गोरा की कार से आए अपराधियों ने हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग की कार में सवार पांच लोग अचानक पहुंचे और तौकीर को घेर लिया। हमलावरों ने पहले चापड़ से हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उस पर लगातार गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद आरोपी कार से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। परिवार और स्थानीय लोग तौकीर को गंभीर हालत में टीएमएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

आपराधिक इतिहास, पुरानी रंजिश की आशंका
पुलिस के अनुसार तौकीर का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका था। मार्च 2025 में कदमा पुलिस ने उसे आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश इस हत्या का कारण हो सकती है।

परिजनों ने पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
परिवार ने बस्ती के ही आसिफ, बिल्ली, आफ़्ताब, सट्टा और जेल में बंद सलमान पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि तौकीर और इन लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। घटनास्थल से बरामद खोखे और चापड़ के निशानों के आधार पर जांच तेज की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time