Jamshedpur: NTTF ने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस को किया नमन

जमशेदपुरः एनटीटीएफ ने सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर किया नमन.  इल अवसर पर नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के उप प्राचार्य रमेश राय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया साथ ही शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से समन्वय स्थापित कर काम करने व्यक्तित्व बताया. सभी विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय संबंध बताया कि जीवन के कठिन समयों में भी सही और साहसिक निर्णय लेने वाले नेताजी राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री थे.

इसे भी पढ़ेः Chaibasa: कांग्रेसियों द्वारा जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

जिन्हें तत्कालीन विश्व के कई देशों में मान्यता प्रदान की थी. सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ इसके पश्चात अनिबन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं निधि कुमारी ने नेताजी की जीवनी प्रस्तुत करते हुए कहा की नेताजी आज़ाद भारत के ऐसे अग्रणी नेता एवं पथप्रदर्शक रहें हैं, जिन्होंने भारत के युवाओं को आज़ाद भारत के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता प्रदान की. इस असर पर उपप्राचार्य रमेश राय, डॉ शिव प्रासाद, वरुण कुमार प्रीति,मंजुला,बी पी आचार्य,पंकज कुमार, दीपक सरकार, शिल्पा, मिथिला, हरेश, राजीव रंजन, लक्ष्मण, रोहित, विवेक, अजीत कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time