Jamshedpur : जुगसलाई में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम

शुक्रवार देर रात हुई घटना, पार्टी मनाकर लौट रहे थे घर

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात हुए एक भयावह सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 निवासी कृष (लगभग 19 वर्ष) और अभय (लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक देर रात अपने दोस्तों संग पार्टी मनाने निकले थे, लेकिन महज कुछ ही देर बाद उनकी खुशियां मातम में बदल गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात के आसपास कृष और अभय एक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जुगसलाई रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में फिसलते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरों में चीख-पुकार गूंज उठी और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। वहीं कृष की मौत से भी उसके परिवार और जानने वालों में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार तेज थी या किसी अन्य वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो पुलिस ने धोखाधड़ी के फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तहार, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *