Jamshedpur : सांता क्लॉज बने पप्पू सरदार ने आधी रात को बांटे उपहार, दिया सेवा और मानवता का संदेश

  • सांता क्लॉज बनकर शहर में बांटी खुशियां

जमशेदपुर : क्रिसमस के शुभ अवसर पर शहर के चर्चित पप्पू सरदार बुधवार की देर रात सांता क्लॉज का रूप धारण कर शहर का भ्रमण किया। माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने अपनी स्कूटी को आकर्षक ढंग से सजाया था, जिसके आगे चार घोड़े सजे थे और लोगों का ध्यान खींच रहे थे। उन्होंने साकची, गोलमुरी, बिष्टुपुर मेन रोड, बेल्डीह चर्च, गोलमुरी चर्च, जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय, बसंत सिनेमा चौक, साकची गोलचक्कर और पलंग मार्केट मोड़ पर लोगों के बीच उपहार बांटे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सांता क्लॉज बने पप्पू सरदार से उपहार पाकर बेहद खुश हुए।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा के तीन चर्चों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

घंटी और गीतों के बीच किया उपहार का वितरण

सांता क्लॉज बने पप्पू सरदार के एक हाथ में घंटी और दूसरे हाथ में उपहार से भरा थैला था। इसमें टोपी, स्वेटर, शॉल, केक, चॉकलेट, मिठाई, पेन, पेंसिल और खिलौने शामिल थे। उनके आगमन के साथ ही ‘जिंगल बेल’ गीत गूंजने लगा और सांता क्लॉज नाचते-झूमते घंटी बजाते हुए उपहार बांटते रहे। लोग उनसे हाथ मिलाने, फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। इस दौरान पूरे शहर में क्रिसमस का उल्लास और भाईचारे का संदेश फैलता रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क गेट पर दिनदहाड़े मोबाइल छीना, आरोपी भीड़ के चंगुल से पुलिस की गिरफ्त में

सेवा और मानवता का दिया संदेश

पप्पू सरदार ने सभी स्थानों पर सेवा, मानवता और साफ-सफाई का संदेश दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सांता क्लॉज बनकर क्रिसमस के अवसर पर मिठाई और अन्य सामग्री का वितरण कर खुशियां बांटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का सोच से अधिक प्यार उन्हें मिल रहा है और यह सब उनकी बड़ी बहन माधुरी दीक्षित के कारण संभव हुआ है। पप्पू सरदार की इस पहल ने शहरवासियों को क्रिसमस की रात को खास बना दिया।

Spread the love

Related Posts

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time