Jamshedpur: बढ़ती अव्यवस्था से जनता त्रस्त, भाजपा ने प्रशासन से मांगी कड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

जनसमस्याओं का ब्योरा: नशे से लेकर पेयजल तक

ज्ञापन में जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर, गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का विस्तार बताया गया। इसका सेवन करने वाले युवा चोरी, छिनतई, वाहन चोरी और हिंसक घटनाओं में लिप्त हो रहे हैं। भाजपा ने इन नशीले पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया।

इसके अलावा पुलिस की हेलमेट जांच के दौरान हो रही अव्यवस्था को नियंत्रित करने, बिना परमिट चल रही बसों की जांच और मानगो गोलचक्कर पर पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक जाम पर कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई।

बरसात से पहले मानगो, उलीडीह, आजादबस्ती, जुगसलाई, बागबेड़ा, गोविंदपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नालों की सफाई और कूड़ा-करकट हटाने को जरूरी बताया गया ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।

बिजली व्यवस्था व जलापूर्ति की बदहाल स्थिति पर चिंता

शहर के एमएनएसी, जेएनएसी, जुगसलाई एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली के झूलते तार, कमजोर लकड़ी के खंभे और खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या को गंभीरता से उठाया गया। बागबेड़ा एवं घोड़ाबांधा जलापूर्ति योजनाओं को लागू करने, जुगसलाई सफीगंज में पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा एमई स्कूल के पास जर्जर पानी की टंकी हटाने की भी मांग की गई। मानगो और मोहरदा जलापूर्ति योजनाओं की तकनीकी दिक्कतें दूर कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

वृद्ध, विधवा पेंशन और राशन वितरण में भी गड़बड़ी का आरोप

ज्ञापन में वृद्ध, विधवा एवं विकलांग पेंशन की रुकी हुई किस्तों को शीघ्र लाभार्थियों के खाते में पहुंचाने, राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ हो रही मनमानी पर अंकुश लगाने और उचित मापदंड के अनुसार राशन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग की समस्या

सड़क मरम्मत के बाद खुले पड़े गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई गई। टाटा रायसन, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिमकेन, टिनप्लेट जैसी बड़ी कंपनियों के बाहर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को रोकने एवं परसुडीह रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया गया।

अन्य प्रमुख मुद्दे

ज्ञापन में ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्रेशन और दाखिल-खारिज के दौरान अवैध वसूली तथा तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।

भाजपा का सख्त रुख और भविष्य की रणनीति

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर के नागरिक इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही हैं। भाजपा जनता के मुद्दों पर हमेशा संघर्ष करेगी और प्रशासन से उम्मीद है कि वह गंभीरता से इन समस्याओं का समाधान करेगी। यदि प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता है तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने और बड़े आंदोलन का सहारा लेने के लिए मजबूर होगी।

इस अवसर पर डॉ. जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, संजय तिवारी, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, बबलू गोप, पवन सिंह, सूरज सिंह, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, विकास शर्मा समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पारडीह चौक बन चुका है नशे का अड्डा, पुलिस की सटीक कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *