Jamshedpur: भूख मिटाने पहुंचा चलंत भोजनालय, जमशेदपुर के 300 बाढ़ पीड़ितों को मिला सहारा

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच रविवार को दोपहर का भोजन वितरित किया गया. यह पहल स्थानीय विधायक सरयू राय के निर्देश और सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष राय के नेतृत्व में की गई. श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजनालय से तैयार भोजन को विभिन्न बस्तियों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किया गया.

किन क्षेत्रों में पहुंचा भोजन?
भोजन वितरण का कार्य मुख्यतः शास्त्रीनगर के निर्मल कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 4 और 5, ग्वाला बस्ती, रामनगर तथा श्याम नगर क्षेत्र में किया गया. इन इलाकों में जलजमाव और घरों में पानी भरने के कारण रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ पीड़ितों को भात, दाल, सब्जी और अचार परोसा गया. गरम और ताजा भोजन मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली.

भोजन वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपू सिंह, भीम सिंह, अतुल सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह और रविशंकर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पद्मश्री छुटनी महतो की अपील – “सम्मान के साथ मिले ज़मीन और पेंशन”, अन्य राज्यों का दिया हवाला

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time