Jamshedpur: RTI कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम – मांगें नहीं मानी गईं तो संसद के सामने धरना

जमशेदपुर:  आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केंद्रीय समिति की बैठक बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 25 अगस्त को रांची विधानसभा परिसर में हुए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

अध्यक्ष दिल बहादुर ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने तन-मन-धन से धरना सफल बनाया। इस दौरान सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो द्वारा विधानसभा में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने पर संघ ने उनका आभार व्यक्त किया।

संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा था जिसमें खाली पड़े संवैधानिक संस्थानों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति, आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा नीति बनाने और महासचिव कृतिवास मंडल व कार्यकर्ता सुनील कुमार मुर्मू पर हुए हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

संघ ने स्पष्ट किया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संसद के सामने धरना देंगे और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अक्टूबर को आरटीआई दिवस पर जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी समिति, स्वागत समिति और कोष समिति का गठन किया गया।
साथ ही सितंबर से संघ पूरे राज्य में सदस्यता अभियान शुरू करेगा।

बैठक का संचालन महासचिव कृतिवास मंडल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बिजय सिंह मुंडा ने दिया। मौके पर उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, पूर्वी घोष, सुलोचना देवी, मोमिता मुखी, सुनील कुमार मुर्मू, राजू बेसरा, रंजित सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: योजनाओं का लाभ और कानूनी जानकारी एक ही मंच पर, पटमदा में विधिक सेवा शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *