Jamshedpur: विद्यालयों में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, बच्चों को दी गई सुरक्षा की ट्रेनिंग

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सोमवार को कई स्कूलों में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी गई।

किन-किन स्कूलों में हुई ड्रिल
खासमहल स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय और बागबेड़ा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन दल के प्रशिक्षकों ने छात्रों को अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का प्रयोग, सुरक्षित निकासी मार्ग का उपयोग और समय पर अलार्म या सूचना देने जैसी अहम बातें सिखाईं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की ड्रिल का मकसद बच्चों और शिक्षकों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विद्यालयों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अग्नि सुरक्षा के तरीकों की जानकारी मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा

Spread the love

Related Posts

Chaibasa: सेल प्रबंधन पर बेरोजगारी और CSR लापरवाही का आरोप, जल्द हो सकता है चक्का जाम

गुवा:  ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने गुवा सेल खदान प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की अगुवाई में गांव…

Spread the love

Jamshedpur: हाथी-घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर अनियंत्रित, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। साकची से मानगो की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *