Jamshedpur: स्काउट एंड गाइड प्रतिनिधियों ने की मंत्री रामदास सोरेन से शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर: शनिवार की सुबह पूर्वी सिंहभूम भारत स्काउट एंड गाइड जिला संगठन की तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन से उनके टेल्को घोड़ा बांधा स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. शिष्टमंडल ने मंत्री महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर और भारत स्काउट एंड गाइड का प्रतीक चिन्ह ‘स्कार्फ’ पहनाकर अभिनंदन किया. इस सौहार्दपूर्ण माहौल में संगठन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

संगठन की गतिविधियों से कराया अवगत
मुलाकात के दौरान जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्काउट एंड गाइड गतिविधियों की जानकारी मंत्री को दी. साथ ही वर्ष भर आयोजित होने वाले शैक्षणिक, सामाजिक और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई. शिष्टमंडल ने मंत्री रामदास सोरेन से आग्रह किया कि वे पूर्वी सिंहभूम जिला भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के मुख्य संरक्षक की भूमिका स्वीकार करें. इस पर मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

सम्मान समारोह का प्रस्ताव भी रखा गया
प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि जिले के उन विद्यालयों को सम्मानित किया जाए जहां स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम सक्रियता से संचालित हो रहे हैं. इसके लिए एक जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी मंत्री को सौंपा गया. रामदास सोरेन ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और स्काउट एंड गाइड को बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करने वाला संगठन बताते हुए उसके विस्तार में हरसंभव सहयोग का वादा किया. इस अवसर पर शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के साथ जिला आयुक्त (कब्स) एवं राज्य प्रतिनिधि श्याम कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लालू यादव के 78वें जन्मदिवस पर कटेगा 78 पाउंड का केक, मंत्री संजय यादव होंगे मुख्य अतिथि

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time