Jamshedpur : जमशेदपुर साहित्य उत्सव में शिव शंकर कांडेयोंग सम्मानित

  • जनजातीय भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण में योगदान को मिली सराहना
  • जनजातीय भाषाओं के संरक्षण में टाटा स्टील फाउंडेशन की भूमिका

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रथम साहित्य उत्सव के पहले दिन साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के लेखक, साहित्यकार, कवि एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन में ट्राईबल आइडेंटिटी के लीड शिव शंकर कांडेयोंग को अनुमंडल दंडाधिकारी अर्णव मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम ने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान की।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का भव्य उद्घाटन

साहित्य उत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं का सम्मान

सम्मान प्राप्त करने के बाद शिव शंकर कांडेयोंग ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा 12 जनजातीय भाषाओं के साथ-साथ आदिम जनजाति समूह की भाषाओं को बचाने और संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय की कला, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में फाउंडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर ओयोन आखड़ा तिरिलडीह की ओर से भी उन्हें बधाई दी गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व शिव शंकर कांडेयोंग को उनके कार्यों के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भी सम्मानित किया जा चुका है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थानों के अभाव में शहर में हो रही आपराधिक घटनाएं : सौरभ विष्णु 

जमशेदपुर : शहर में लगातार सामने आ रही पारिवारिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने शहर में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन केंद्र स्थापित…

Spread the love

Potka : आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र

पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time