- जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु शिक्षकों, बी.एल.ए और मीडिया को प्रशिक्षण
- जमशेदपुर में SIR 2003 पुनरीक्षण के लिए 1400 लोगों को सफल प्रशिक्षण
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जमशेदपुर में निर्वाचक नामावली के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 46-पोटका (अ.ज.जा.) जमशेदपुर प्रखंड, 47-जुगसलाई (अ.जा.) जुगसलाई नगर परिषद एवं जमशेदपुर प्रखंड, 48-जमशेदपुर पूर्व और 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में कार्यरत 2-2 प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रतिनियुक्त बी.एल.ए. 2 और जिला के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशिक्षण में SIR 2003 के निर्वाचक सूची में पंजीकृत नामों की मैपिंग और वर्तमान निर्वाचकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के तहत दिव्यांग खोंज अभियान, घर-घर जाकर की मदद
शिक्षकों और बी.एल.ए को SIR 2003 प्रशिक्षण कार्यक्रम का परिचय
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को झारखंड राज्य एवं भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से निर्वाचक नाम खोजने का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में झारखंड CEO पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) और राष्ट्रीय पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर नाम खोजने की विधि समझाई गई। इसके अतिरिक्त, एक leaflet भी उपलब्ध कराया गया, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण देने का मार्गदर्शन था। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने विद्यालय/कार्यालय में leaflet लगाएँ और बच्चों को प्रशिक्षित करें, ताकि बच्चे अपने अभिभावकों को घर पर इसका प्रशिक्षण दे सकें।
इसे भी पढ़ें : Gua : सेल गुवा माइंस में बेदखली कार्रवाई शुरू, जाटाहाटिंग में स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति
निर्वाचक नाम खोजने की प्रक्रिया पर स्कूल स्तर पर बच्चों और अभिभावकों को प्रशिक्षित करने का प्रयास
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1400 लोग शामिल हुए, जिनमें बी.एल.ए. 2 की संख्या 662 और प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षक/शिक्षिकाओं की संख्या 616 थी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई कि इस प्रशिक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बी.एल.ए. से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने बी.एल.ओ. को इस कार्य में सहायता प्रदान करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।