Jamshedpur: सुंदरनगर में कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम “वतन को जानो” आयोजित  

युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत – संजीव सरदार

जमशेदपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा कश्मीरी युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम के सातवें दिन सोमवार को पोटका प्रखंड के सुंदरनगर में “वतन को जानो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ेः potka : वार्षिक महोत्सव पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा की, “भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा देश अनेक भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से जुड़ा हुआ है. लेकिन इन सभी के बीच जो सबसे महत्वपूर्ण चीज हमें जोड़ती है, वह है हमारी राष्ट्रीय एकता और भाईचारा. यह कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को एक-दूसरे को समझने, सीखने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान करता है.” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दें,

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : व्यक्तित्व विकास संस्थान के फाइलेरिया उन्मूलन शिविर का सहायक नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

एक दूसरे के संस्कृति को अपनाए और देश की अखंडता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और इस बात को समझे कि युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी, बोकारो के जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार, लातेहार की जिला युवा अधिकारी कंचन और कश्मीर के युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे.

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time