Jamshedpur: शराब के कारण परिवार में तनाव, तालाब में मिला व्यक्ति का शव

जमशेदपुर:  कमलपुर थाना क्षेत्र के दगड़ीगोड़ा गांव स्थित लाया गाड़िया तालाब से मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अश्विनी महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले गुरुवार की शाम से अपने घर से लापता था।

उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि अश्विनी महतो गुरुवार की शाम जमशेदपुर से लौटकर घर से काटिन के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा इसके बाद शुक्रवार को उसके पिता परेश महतो ने कमलपुर थाना में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अश्विनी महतो जमशेदपुर में किसी दवा कंपनी में काम करता था और पिछले तीन महीने से अपने पिता के साथ रह रहा था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था, जिससे उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दूसरी पत्नी भी लगभग तीन महीने पहले अपने बच्चे के साथ मायके चली गई थी। गांव में यह भी चर्चा है कि शराब के नशे में अश्विनी महतो अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था।

मंगलवार सुबह तालाब में तैरता शव देख एक महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर पहुंची। पुलिस ने शव को निकालकर जांच की, जिसमें कोई संदिग्ध चोट या आपराधिक तत्व नहीं पाया गया। शव लगभग पाँच दिन पुराना और सड़ा-गला था। दोपहर तक पुलिस ने शव की जांच के बाद दफनाने का निर्देश दिया और उसके बाद शव को सुरक्षित रूप से दफना दिया गया।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले में मृतक के अचानक लापता होने और तालाब में शव मिलने के कारणों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई आपराधिक आरोप सामने नहीं आया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: “डियर गंगा” नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time