Jamshedpur: “कुपोषित नारी से सशक्त नारी का संकल्प पूरा नहीं होगा” – J.P. पांडेय

रांची:  झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार को पत्र लिखकर कहा है कि केवल झंडी रथ यात्रा या संकल्प लेने से “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” का लक्ष्य पूरा नहीं होगा।

पांडेय ने कहा कि झारखंड में कुपोषित महिला और बच्चे आज भी बड़ी चुनौती हैं। जब तक आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याएं दूर नहीं होंगी, तब तक राज्य को कुपोषण मुक्त बनाना संभव नहीं है।

उन्होंने मांग की कि आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। उनका कहना है कि बिना इस दर्जे के कुपोषण मुक्त समाज और विकसित झारखंड की कल्पना अधूरी रहेगी।

पांडेय ने आरोप लगाया कि सेविकाएं और सहायिकाएं लंबे समय से राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शोषण लगातार जारी है और सरकार चुप है।

पांडेय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि समय रहते आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि यही कदम झारखंड को कुपोषण मुक्त और विकसित राज्य बनाने में सहायक होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: खड़गपुर मंडल में बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 17 संरक्षित कछुए बरामद

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time