Jamshedpur: ट्रंप का टैरिफ टेरर भारत को प्रभावित नहीं करेगा – J.P. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पांडेय ने कहा कि गुजरात में मारुति EV प्लांट का उद्घाटन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारत मेक इन इंडिया के दम पर 2047 तक विकसित और आर्थिक महाशक्ति बनेगा। “लोकल फॉर वोकल” के संकल्प के साथ देश अपने विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत बुलेट ट्रेन परियोजना की ओर बढ़ चुका है, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर हम दूसरे देशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की शक्ति लगातार मजबूत हुई है और आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है।

पांडेय ने कहा कि 50% अमेरिकी टैरिफ भारत की प्रगति को रोक नहीं सकता। शिक्षा, विज्ञान, सड़क और युवा शक्ति के बल पर भारत आगे बढ़ रहा है। यही तेजी अमेरिका के लिए “चिढ़” का कारण बनी है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई राष्ट्र तेज गति से विकास करता है, विरोध शुरू हो जाता है। भारत इस मानवीय विकार से भली-भांति परिचित है।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कल होगा झारखंड के पहले 15 मेगावाट वाले पावर प्लांट का शुभारंभ, शिलापट्ट पर गरमाई सियासत

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *