Jamshedpur: शादी के बाद दो पत्नियों ने छोड़ा, मानसिक तनाव के कारण युवक ने लगाई फांसी

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के पंजाबी लाइन में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई। 41 वर्षीय अमृत पाल सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार, अमृत पाल सिंह ने जीवन में दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों पत्नियों ने उन्हें कुछ साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद वे अपनी मां के साथ रह रहे थे। इस साल फरवरी में उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से टूट चुके थे।

 

पड़ोसियों और परिजनों के मुताबिक, अमृत पाल सिंह पिछले कुछ महीनों से गहरे अवसाद में थे और शराब के भी आदी बन चुके थे।

 

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर में फांसी लगाई। काफी देर तक घर से कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अंदर झांककर देखा और अमृत पाल को फंदे पर लटका पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की संभावना है, लेकिन पुष्टि जांच के बाद ही होगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल युवक मानस पान ने बारीपदा अस्पताल में तोड़ा दम, इकलौते बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता हुए बेसहारा

    बहरागोड़ा : धालभूमगढ़ से कंपनी का काम निपटाकर घर लौट रहे बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय मानस पान की बहरागोड़ा में एक अज्ञात ट्रक की चपेट…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बना रही है हेमंत सरकार, पुलिस जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि वसूली में व्यस्त है : भानु प्रताप शाही 

    जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, आम नागरिकों की सुरक्षा पमंडराते खतरे और प्रशासनिक विफलता को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time