Jamshedpur : सुंदरनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 

जमशेदपुर : सुंदरनगर पुलिस ने सूमो चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले का शौकत अली और आजादनगर का मो. अकबर उर्फ छोटू शामिल हैं। वहीं, फरार आरोपी रियाज खान की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुंदरनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। साथ ही, उन्होंने तीसरे आरोपी रियाज खान का नाम भी बताया, जिसने चोरी की गई सूमो को कपाली के गौसनगर स्थित तिलंगी तालाब के पास झाड़ियों में छिपा रखा था।

बेचने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी मौका मिलते ही चोरी की गाड़ी बेचकर आपस में पैसे बांटने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की सूमो को बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने की योजना पर चर्चा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *