Jamshedpur: बिना लाइसेंस कारोबार पर नगर परिषद की सख्ती, कई दुकानों पर जुर्माना

जमशेदपुर:  कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर जुगसलाई नगर परिषद द्वारा मारवाड़ी पाड़ा, चौक बाजार और दुक्खू मार्केट क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई का उद्देश्य बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों की पहचान कर उचित कदम उठाना था.

नगर परिषद द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने संबंधित क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता और नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. जिन दुकानों का लाइसेंस समाप्त हो चुका था, उन्हें नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए.

जांच के दौरान निम्नलिखित प्रतिष्ठान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालन करते पाए गए, जिन पर कुल ₹3500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया:

Gupta Enterprises
Shubhangi Goyal
Factory Outlet
Hanuman Cloth Store
Suraj Sonkar

इस जांच अभियान में राजस्व निरीक्षक उमेश प्रजापति, राहुल कुमार दास, नसीम अख्तर, पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, Sparrow Softech के टीम लीडर बुधेश्वर मंडल, कर संग्रहकर्ता एवं होमगार्ड बल की अहम भूमिका रही.

नगर परिषद ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे समय पर वैध ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करें या नवीनीकरण कराएं. नियमों की अनदेखी पर भविष्य में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुगसलाई में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान, नगर परिषद और स्कूलों ने मिलकर फैलाया स्वच्छता का संदेश

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ इस्ट प्लांट बस्ती में अमावस्या पूजा सपंन्न

जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट बस्ती में बैशाख माह अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां…

Spread the love

Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time