Jamshedpur: कौन होगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का अगला अध्यक्ष ? आइए जानते है क्या है पूरा मामला

 

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते रविवार(30 मार्च) को सेवानिवृत हो गए. इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया. 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस मुद्दे पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं. हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि यूनियन का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? सवाल जायज तो है, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं या यूं कहें की इस बारे में कोई बोलना नहीं चाहता है. हर तरफ एक चुप्पी सी छाई हुई है. इसको लेकर मीडिया में भी लगातार खबरे प्रकाशित हो रही हैं.

इसे भी पढ़ेः Jharkhand: धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर बड़े जन आंदोलन की तैयारी में हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

वहीं कुछ लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि अगला अध्यक्ष वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा हो सकते हैं, वह एक अच्छा वक्ता के साथ ही सुलझे हुए व्यक्ति है और प्रबंधन के साथ उनका तालमेल भी ठीक है. वहीं एक गुट का मानना है कि उपाध्यक्ष आर आर दुबे भी अध्यक्ष के रेस में है. सूत्रों की माने तो वर्तमान यूनियन की टीम और कंपनी प्रबंधन के बीच तालमेल बहुत अच्छा है. एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष के आसरे ही अपना कार्यकाल पूरा करें.

प्रबंधन के पसंद का होगा अध्यक्ष

सूत्रों की माने तो टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष चाहे जो हो वह प्रबंधन का पसंद का होगा या उनके इशारे पर ही बनाया जाएगा. क्योंकि कंपनी प्रबंधन चाहेगी की यूनियन का अध्यक्ष ऐसा हो जो उनके द्वारा लिए गए निर्णय को सीधे सीधे स्वीकार करें. जिससे प्रबंधन यूनियन के आसरे अपनी हित साध सकें. अभी तक यही होते रहा है. जिन लोगों ने प्रबंधन का विरोध किया उनका हश्र टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की वर्तमान स्थिति को देख कर सहज ही समझा जा सकता है. यह तो यूनियन के पदाधिकारी भी भली भांति समझते है.

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूरों ने अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, 19 अक्टूबर से हड़ताल की दी चेतावनी

जादूगोड़ा : यूसिल के सात यूरेनियम प्रोजेक्ट के पांच हजार ठेका मजदूरों का 2025 से बकाया अर्जित छुटी व भाटीन यूरेनियम माइंस के 200 ठेका कर्मियों को बोनस की मांग…

Spread the love

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time