Jamshedpur: क्रिकेट मैच खेलेंगे, पर सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान नहीं जाने देंगे – कुलबिंदर सिंह

जमशेदपुर:  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने केंद्र सरकार पर सिख विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया है, जो सिख समाज का अपमान है।

कुलबिंदर सिंह ने सवाल उठाया कि जब भारतीय क्रिकेट टीम दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल सकती है, तो सिख श्रद्धालुओं को गुरु पर्व मनाने पाकिस्तान क्यों नहीं जाने दिया जा रहा? उनका आरोप है कि यह फैसला आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के प्रभाव में लिया गया, जो गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार जानबूझकर सिखों को आहत कर रही है। पंजाब में वोट न मिलने का बदला सिख समाज से लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत को आतंकवाद के जरिए चोट पहुंचा रहा है, बावजूद इसके सरकार क्रिकेट खेलने की अनुमति देती है।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती है, जिन्होंने पूरी दुनिया को मानवता और एक ईश्वर का संदेश दिया। सरकार इस परंपरा और आस्था की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पर आरोप लगाया कि वे निजी फायदे के लिए सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं और सिख समाज के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बागूनहातू में शराब दुकान के खिलाफ बस्तीवासियों का प्रदर्शन, दुकान में होगी तालाबंदी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time