Jamshedpur: महिला ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप – कार्रवाई नहीं होने की शिकायत, SSP कार्यालय पहुंची

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की धतकीडीह निवासी नुर नेहार शेख ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नुर ने मंगलवार को जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि वे 6 नवंबर को भी एसएसपी ऑफिस गई थीं, लेकिन तब भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नुर ने कहा कि वे कई सालों तक मुंबई में रह रही थीं, लेकिन लौटने पर पता चला कि उनके घरों को कब्जा करने के लिए तोड़ा जा रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने थाना में की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 22 नवंबर को अपनी मां का कागज़ लेने धतकीडीह सुलेमान टाल गोदाम एरिया पहुंची, तो वहां उन पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

उनका आरोप है कि इस दौरान अफरोज अहमद खान (लल्लन), जीएन खान (लड्डु बिल्डर), चिन्टू (लड्डु का भतीजा), जाबिर हुसैन (मुटल्लू) और नईमा हुसैन ने उनके साथ मारपीट की। नुर ने यह भी आरोप लगाया कि जाबिर हुसैन उन्हें जेएमएम नेता पवन सिंह और बबन राय की धमकी देकर मारपीट कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पुनः कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब मामले की पूरी जांच करेगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कदम उठाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *