Jamshedpur : कपाली में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

  • सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर बना रहा था रील, रंगदारी की थी मंशा
  • अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक धराया

जमशेदपुर : कपाली ओपी पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल, जिस पर “USA” अंकित है, तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली क्षेत्र के हाशमी मोहल्ला निवासी शेख इरफान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास हथियार होना क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया।

इसे भी पढ़ें : Muri : लोसेरा–पिस्का कच्ची सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से की मुलाकात

रंगदारी की साजिश की जांच, पुलिस आगे भी रहेगी सख्त

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से अवैध पिस्टल के साथ वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उसकी मंशा रंगदारी वसूलने की थी। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी किसके इशारे पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और उसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने कपाली पुलिस की तत्परता और सख्ती की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time