Baharagoda : मानुषमुड़िया PHC में जन आरोग्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर मंथन

  • आयुष्मान भारत योजनाओं की समीक्षा, दवा उपलब्धता और फंड उपयोग पर विशेष जोर
  • स्वास्थ्य शिविर और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर बनी सहमति

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में बुधवार को जन आरोग्य समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा चिकित्सा व्यवस्था में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान आयुष्मान भारत–स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के तहत दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। साथ ही केंद्र में दवाओं की नियमित उपलब्धता, मरीजों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने आम लोगों की जरूरतों के अनुरूप सेवाएं देने पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर कैरव अपहरणकांड : पुलिस मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जन प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका

बैठक में ‘अनटाइड फंड’ (अप्रतिबंधित निधि) के बेहतर और पारदर्शी उपयोग, मरीजों से मिलने वाले फीडबैक और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुखिया राम मुर्मू, रीता महतो, अनीता महतो, हिमांशु महतो, जयंत घटवारी, सोमाय मुर्मू, मनोज साहा, कमल कांत सिंह, जयदेव दास और गंगा पात्र सहित कई ग्रामीण और समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time