Jamshedpur: डॉ. अंबेडकर की जयंती पर JDU का विशेष आयोजन, शोषित वर्ग के उत्थान का संकल्प

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में और मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश मुखी की अध्यक्षता में डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक स्थल पर उनकी 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर जद (यू) उलीडीह मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ.

समाज के उत्थान का संकल्प

जद (यू) के नेताओं ने पहले बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के रचनाकार हैं और उन्हें सामाजिक न्याय के प्रेरणास्त्रोत के रूप में याद किया जाता है. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शोषित और वंचित समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

आर्थिक और सामाजिक समानता का संदेश

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कभी आरक्षण का समर्थन नहीं किया था, बल्कि वे एक ऐसी व्यवस्था चाहते थे, जहाँ लोगों को जाति के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर सम्मान मिले. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अपील की कि हम सभी अपने समाज के पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को आगे लाने का कार्य करें, ताकि सामाजिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित हो सके.

कार्यक्रम संचालन और आभार ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी ने किया. स्वागत भाषण प्रवीण सिंह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, जद (यू) प्रदेश महासचिव कौशल सिंह, युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, जद (यू) जिला महासचिव हरेराम सिंह, और अन्य कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को फैलाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: फूलो-झानो चौक पर हमले से आदिवासी समाज का अपमान, ग्रामीण आक्रोशित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time