Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’ और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। पांच किलोमीटर की दौड़ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।

दौड़ कुमुद कुमारी इंस्टीट्यूशन से शुरू होकर कॉलेज मोड़, मयूर मोड़, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, शारदा विद्यापीठ और सावित्री मंदिर होते हुए पुनः कुमुद कुमारी इंस्टीट्यूशन पहुंचकर समाप्त हुई। कुल 359 प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी की। इनमें 325 पुरुष और 34 महिलाएं थीं। तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा सबसे कम उम्र की प्रतिभागी रहीं, जबकि 72 वर्षीय बुजुर्ग ने भी पूरी दूरी तय की। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार दिए गए।

इसके बाद आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाह सुमन सिन्हा, जिला प्रचारक तन्मय भुई, जिला व्यवस्था प्रमुख रतन पोद्दार और जिला सह-बौद्धिक प्रमुख मृणाल कांति खिलाड़ी मौजूद रहे। बौद्धिक सत्र में क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद पात्र, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमलेंदु दास और एबीवीपी के दक्षिण बंगाल स्पोर्ट्स प्रभारी बापी दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : विवेक एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला का पैर फिसला,  ट्रेन के साथ घिसटती महिला को आरपीएप जवान ने सुरक्षित बचाया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time