Jhargram : मानस रंजन भुइयां ने की बारिश और कटाव परियोजना की समीक्षा, 100 मीटर अतिरिक्त कार्य की मंजूरी

  • सिंचाई और जल संसाधन मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले की समग्र स्थिति पर की विस्तृत चर्चा
  • सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और जलस्तर नियंत्रित करने के लिए मंत्री ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

झारग्राम : पश्चिम बंगाल के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री मानस रंजन भुइयां ने बुधवार को झारग्राम जिला प्रशासनिक भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त, पुलिस अधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, विधायक, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। बैठक में जिले की समग्र स्थिति, सिंचाई व्यवस्था और हाल की भारी बारिश से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वे जिले का दौरा कर प्रशासनिक स्थिति और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फर्जी कंपनी के नाम पर कतर भेजे जाने का आरोप, जमशेदपुर के युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार

मानस भुइयां ने पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, घाटाल, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों का भी दौरा किया

इस अवसर पर मंत्री ने गोपीबल्लभपुर प्रखंड संख्या दो के मलिंचा गाँव में सुवर्णरेखा नदी के तट कटाव परियोजना के लिए 1200 मीटर कार्य के अतिरिक्त 100 मीटर कार्य को मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जंगलमहल क्षेत्रों से विशेष स्नेह रखती हैं और उनके आदेशानुसार प्रत्येक जिले में जाकर लोगों की सुरक्षा, शांति और राहत सुनिश्चित की जा रही है। यह दौरा और समीक्षा अभियान जंगलमहल क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time