Jharkhand: 14 साल की नाबालिग सात महीने की गर्भवती, पिता की उम्र भी 16 वर्ष

खूंटी:  उग्रवाद से प्रभावित और पिछड़े जिले खूंटी से मंगलवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। मुरहू प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही 14 वर्षीय छात्रा को भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। इस दौरान उसके साथ 16 वर्षीय किशोर भी मौजूद था, जिसके साथ वह ढुकू प्रथा (लिव-इन रिलेशनशिप) के तहत रह रही थी। दोनों की सामाजिक रूप से शादी नहीं हुई है।

लड़की को उसकी मां और तीन महिलाएं अस्पताल लेकर पहुंचीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद गर्भावस्था की पुष्टि की और हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना ने अस्पताल कर्मियों और परिजनों को भी हक्का-बक्का कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है और मुरहू बाजार के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। वहीं उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के 16 वर्षीय लड़के से हुई। मोबाइल पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे रिश्ता गहराता गया। लड़का कई बार उसके घर पर भी रुकने लगा। नतीजतन लड़की गर्भवती हो गई।

गर्भावस्था का पता चलने के बाद लड़की के परिवार ने उसे लड़के के घर भेज दिया। वहां दोनों ढुकू प्रथा के तहत साथ रहने लगे। सात महीने पूरे होने पर लड़की को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना ने पूरे समुदाय को हिला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबी और अशिक्षा के कारण आज समाज ऐसी हालत में है कि 14 साल की बच्ची मां और 16 साल का किशोर पिता बनने की कगार पर है। लोग पूछ रहे हैं कि इस नाबालिग जोड़े और उनके होने वाले बच्चे का भविष्य क्या होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: गुरु-शिष्य संबंध कलंकित, नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप – हुई पिटाई

Spread the love

Related Posts

Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

मुरी : माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं स्मृति दिवस का आयोजन बरसालडीह,( सोनाहातु) में किया…

Spread the love

Muri  : राहे में स्थापित हुई बाबा साहेब की प्रतिमा, 135 वीं जयन्ती पर लोगों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब आंबेडकर की विचारधारा ही सच्ची शक्ति है : देवेन्द्र नाथ महतो मुरी : भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पूरे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time