Jharkhand: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ICU में भर्ती, सीएम पहुंचे अस्पताल

रांची:  झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत पर उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।

मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि फिलहाल हफीजुल हसन की स्थिति स्थिर है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय की पहल पर सरकार का आश्वासन – मानगो फ्लाईओवर में बदलाव संभव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time