Jharkhand: झामुमो का आधिकारिक ‘X’ अकाउंट हैक, आधी रात को पोस्ट हुई गिलहरी की अजीब तस्वीर

रांची:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक ‘X’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट शनिवार देर रात साइबर हमले का शिकार हो गया. रात के अंधेरे में अचानक अकाउंट से एक अजीबो-गरीब गिलहरी की तस्वीर पोस्ट की गई, जिसे देखकर समर्थक चौंक गए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद अपने ‘X’ हैंडल से यह जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि किसी असामाजिक तत्व ने झामुमो का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया है. सीएम ने कहा कि इस तरह की हरकत न केवल पार्टी की छवि पर असर डालती है, बल्कि साइबर सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाती है.

मुख्यमंत्री ने इस गंभीर घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की पूरी तरह जांच कर दोषी व्यक्ति की पहचान की जाए. साथ ही, उन्होंने XCorpIndia से भी अपील की है कि हैकिंग की इस घटना पर वे तुरंत कार्रवाई करें और पार्टी का अकाउंट सुरक्षित करें.

हैकिंग की घटना आधी रात को हुई, और जिस गिलहरी की तस्वीर पोस्ट की गई, वह सामान्य नहीं थी. इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह कोई गहरा संकेत हो सकता है या फिर सिर्फ शरारती साइबर हमला. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके पीछे मकसद क्या था.

पुलिस और साइबर सेल की टीमें जांच में जुट गई हैं. तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हैकिंग किन माध्यमों से की गई और इसमें कौन शामिल हो सकता है. उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा बैद्यनाथ में हुई बेलपत्री पूजा, 1008 बेलपत्र पर अंकित रामनाम से हुआ अभिषेक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

 कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time