Jharkhand: पोटका विधायक संजीव सरदार का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर तीखा हमला, कहा – “अपनी ही पार्टी से गद्दारी की”

जमशेदपुर:  पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ विधायक सरदार ने तीखा संदेश लिखते हुए कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चंपई सोरेन को पहचान दी, गुरुजी शिबू सोरेन ने सम्मान दिया और हेमंत सोरेन ने उन्हें सबसे अधिक आदर दिया। लेकिन उन्होंने पार्टी से गद्दारी कर अपने अयोग्य पुत्र के लिए आपदा में अवसर तलाशा।”

संजीव सरदार ने आगे लिखा कि “घाटशिला ही नहीं, झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन को दिल से चाहती है। यदि चंपई सोरेन खुद की तुलना उनसे करने की सोच रहे हैं, तो यह भाजपा में जाने से भी बड़ी भूल होगी।”

विधायक सरदार ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि “बेसलेस और तीसरी दुनिया के नेता बाबूलाल मरांडी की संगति का असर चंपई सोरेन को 14 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में प्रचंड हार के रूप में दिखाई देगा।”

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time