Jharkhand: रांची पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, कल लेंगे शपथ

रांची:  झारखंड हाई कोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान मंगलवार को रांची पहुंचे. वे अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट आए, जहाँ राज्य प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया.

मुख्य सचिव अलका तिवारी, एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा और न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष प्रोटोकॉल के तहत जस्टिस चौहान का अभिनंदन किया.

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पूर्व में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे. वे देश के सर्वोच्च वरिष्ठता प्राप्त न्यायाधीशों में से एक माने जाते हैं. अब झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति राज्य की न्यायपालिका में नई ऊर्जा और दिशा का संकेत मानी जा रही है.

राजभवन में बुधवार सुबह 10 बजे महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के समक्ष जस्टिस चौहान पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इसके बाद वे औपचारिक रूप से झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें :  breaking : सोनारी एयरपोर्ट पर हादसा टला, रनवे पर फिसला विमान, यात्री सुरक्षित, मामूली चोट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

Spread the love

Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time