Jharkhand: झारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, धनबाद से जमशेदपुर तक खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज

रांची:  झारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के 6 जिलों – धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल खोले जाएंगे। इसके लिए वहां के सदर अस्पतालों को अपग्रेड कर पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को इस पर सहमति पत्र भेजा है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का प्रयास
उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जुलाई में नयी दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और राज्य में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया था। उसी पहल का नतीजा है कि अब केंद्र ने सहमति दे दी है। सोनू ने इसके लिए नड्डा का आभार जताया।

स्वास्थ्य ढांचे को नई दिशा
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने का काम कर रही है। नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनने से लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं नजदीक में मिलेंगी और राज्य में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में बड़ा कदम उठेगा।

अभी केवल 9 मेडिकल कॉलेज
फिलहाल झारखंड में 3.92 करोड़ की आबादी के लिए सिर्फ 9 मेडिकल कॉलेज (7 सरकारी और 2 निजी) हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मानक के मुताबिक हर 10 लाख की आबादी पर एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। यानी राज्य को 39 मेडिकल कॉलेजों की जरूरत है। कई जिलों में बेड की उपलब्धता भी राष्ट्रीय औसत 1.5 बेड प्रति 1000 की आबादी से काफी कम है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  GST परिषद की अहम बैठक आज, ई-कारों पर बढ़ सकता है टैक्स

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time