JPSC President: हेमंत सरकार ने जेपीएससी अध्यक्ष पद के लिए एल खियांग्ते को किया नियुक्त, जानिए कौन हैं खियांग्ते

रांची: लंबे समय से रिक्त पड़े झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष पद को आखिरकार भर दिया गया है. हेमंत सरकार ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए सीनियर आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते के नाम पर मुहर लगा दी है.

राजभवन से मिली मंजूरी

गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नाम को राजभवन ने मंजूरी दे दी और इससे संबंधित अधिसूचना जारी की गई. इसके साथ ही यह उम्मीद जताई जाने लगी है कि अब जेपीएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी और आगामी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय पर किया जाएगा.

नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की उम्मीद

यह नियुक्ति सरकार द्वारा पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से परीक्षा प्रक्रियाओं के संचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब यह देखा जाएगा कि एल खियांग्ते की नियुक्ति से आयोग की कार्यप्रणाली में कितनी सुधार होता है और परीक्षाएं समय पर आयोजित होती हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें : Liquor License: नशापान करने के लिए अब लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य? एनजीओ ने की यह मांग 

Spread the love

Related Posts

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time