Baharagora: जाम्बनी में निकाली गई कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान व चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत जाम्बनी गांव में नवनिर्मित हरि मंडप की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. पहले दिन खंडामौदा रांगड़ो खाल से 151 महिलाओं तथा पुरुषों ने गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली.  कलश यात्रा  हरि मंडप प्रांगण में कलश में जल भरकर पहुंची तथा यज्ञ मंडप में कलश स्थापित की गयी. जिसमें मुख्य पुजारी मदन मोहन आचार्य, देवासिस आचार्य,शुकांत पति व संतु पांडे ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में कई मौजा के लोग शामिल हुए तथा 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान, संस्कार, हवन पाठ तथा आरती की गई.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री करेंगे मंडप का उद्घाटन

अनुष्ठान के दौरान किसी के घर में चूल्हे नहीं जले. शाम में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मंदिर के सदस्यों ने अपने दायित्व का निर्वहन किया. महायज्ञ अनुष्ठान के कारण गांव में उत्सव का माहौल रहा. रात में मंदिर परिसर में कीर्तन प्रस्तुत किया गया. यहां लोगों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर शुक्रवार की दोपोहर 3 बजे मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती, विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार षाड़ंगी एवं पूर्व विधायक सह झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के हाथों से हरि मंडप का फीता काटकर तथा पूजार्चना कर उद्घाटन किया जाएगा.

ये थे शामिल

धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष संजय राणा, कोषाध्यक्ष सोमाय हांसदा, सचिव मदन मोहन आचार्य,उपाध्यक्ष संतोष सातुआ ,इंद्रजीत दास, संजय राणा,श्यामशुन्दर बारीक,तरनिसेन पाल,सुजीत दास,जितेन पाल,अरिंदम बारीक,शिवानी शंकर पाल,गोपबंधु कामिला,संभुनाथ सातुआ,मिहिर कुंअर,शक्तिपद कामिला,टूकु कामिला,स्वपन दास,भवेश चंद्र पाल,तपन कुमार दास,रतन कुमार दास,चिरंजीव बारीक, मनोज कुंअर, पवन कुमार दास,कानन दास आदि समेत पूरे ग्रामवासी धर्मानुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Chenab Bridge Inauguration: जम्मू में विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल PM ने किया उद्घाटन, तिरंगा लहराकर पाकिस्तान को दिया सशक्त संदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

    पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

    Spread the love

    Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

    पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time