Khadagpur : खड़गपुर रेल मंडल ने स्वच्छता और जनकल्याण गतिविधियों की प्रेस वार्ता में दी जानकारी

  • स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता पखवाड़ा और विशेष अभियान 5.0 के तहत रेल मंडल की पहल

खड़गपुर : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, खड़गपुर के सम्मेलन कक्ष में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडे ने स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता पखवाड़ा और विशेष अभियान 5.0 के तहत खड़गपुर मंडल द्वारा संचालित स्वच्छता और जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। पांडे ने बताया कि खड़गपुर रेल मंडल यात्रियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में सघन स्वच्छता अभियान चलाए गए। रेल कर्मचारियों और स्वयंसेवकों द्वारा बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : अमरप्रीत सिंह काले की NCMEI अध्यक्ष शाहिद अख्तर से मुलाकात, झारखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा पर चर्चा

जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन, वॉकथॉन और साइक्लोथॉन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता मित्रों, महिलाओं और बालिकाओं के लिए रक्तदान शिविर और स्वच्छता शिविर आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण और परिवार कल्याण के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया गया। प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सेवाओं और विकासात्मक पहलों से जुड़े सवालों का समाधान किया। इस दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) देबजीत दास, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) मनीषा गोयल, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (कंपनी) अनूप पटेल और वरिष्ठ मण्डल अभियंता (इंजीनियरिंग) प्रदीप कुमार साहू उपस्थित थे। इन प्रयासों से न केवल रेलवे परिसरों में स्वच्छता बढ़ी है, बल्कि सामुदायिक जागरूकता और कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : रेलवे स्टेशन के विकास के साथ रेल सेवाओं की समयबद्धता महत्वपूर्ण : निशांत कुमार 

झाड़ग्राम स्टेशन के विकास, ट्रेनों के विलंब, बंद ट्रेनों की बहाली और ठहराव से जुड़े सवालों पर रखा रेलवे का पक्ष झाड़ग्राम : प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर रेल मंडल ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया व्यापक सफाई अभियान

खड़गपुर : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 और विशेष अभियान 6.0 के तहत खड़गपुर रेल मंडल की ओर से शुक्रवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत रेलवे परिसरों से अनधिकृत पोस्टर,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time