Khan Sir: देवरिया में खान सर का घर बना आकर्षण का केंद्र, गृह प्रवेश पर पूरे गांव को दिया न्योता

पटना: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर ने उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले में स्थित अपने पैतृक गांव भाटपाररानी, डोमडीह वार्ड नंबर 1 में एक भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त घर का निर्माण करवाया है. स्थानीय लोग इसे गांव का अब तक का सबसे सुंदर और भव्य घर मान रहे हैं.

3 जून 2025 को इस नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर खान सर ने न केवल अपने पुराने मित्रों को, बल्कि पूरे गांव को आमंत्रित कर के भव्य भोज की व्यवस्था की. भोज में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की विशेष भागीदारी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया.

सूत्रों के अनुसार, खान सर निकट भविष्य में अपनी पत्नी ए.एस. खान, जो एक सरकारी अधिकारी हैं, के साथ अपने पैतृक गांव में स्थायी रूप से आ सकते हैं. ग्रामीणों में इस खबर को लेकर उत्साह और गर्व देखा जा रहा है कि देशभर में ख्याति प्राप्त व्यक्ति अपने मूल गांव से जुड़ाव बनाए रखे हुए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे एलन मस्क के पिता और बहन

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर…

    Spread the love

    Gua : डीएवी चिड़िया में शिक्षकों की बैठक, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

    प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित डीएवी चिड़िया में प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि का शिक्षकों ने किया स्वागत गुवा : सेल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *