Kharagpur: बिना टिकट यात्रा पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 48 हजार से ज्यादा वसूले

खड़गपुर:  रेल प्रशासन ने गुरुवार को शालीमार रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जाँच अभियान चलाया। इसका मकसद बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना था।

इस दौरान टिकट जाँच कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की टीम ने स्टेशन के सभी प्रवेश-निकास बिंदुओं और प्लेटफॉर्मों पर गहन जांच की। जांच में बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करने वाले 55 यात्रियों को पकड़ा गया।

रेलवे अधिनियम के तहत सभी उल्लंघनकर्ताओं से कुल 48,160 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले हमेशा वैध टिकट खरीदें। बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है और इसके लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

खड़गपुर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में ऐसे विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि यात्रियों के लिए सुरक्षित और निष्पक्ष यात्रा माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: TTI की सतर्कता से बची 15 वर्षीय लड़की, रेलवे ने दिखाई संवेदनशीलता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवा पहाड़ जीवन ज्योति सेवा समिति की रक्तदान शिविर में 370 यूनिट रक्त संग्रह

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी में जीवन ज्योति सेवा समिति द्वारा सामुदायिक केन्द्र नरवा पहाड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में 370 यूनिट…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 9वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन, विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा पोषण के प्रति किया गया जागरूक 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time