Kharagpur: तिरंगा रंगोली से खिला स्कूल प्रांगण, आज़ादी के अमृत महोत्सव में उमड़ा उत्साह

खड़गपुर:  आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे मिश्रित उच्च माध्यमिक विद्यालय (SER/MHSS/EM), खड़गपुर में आज तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रमों का हिस्सा है।

इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और रंग-बिरंगी, खूबसूरत व रचनात्मक रंगोलियों के ज़रिए तिरंगे का सम्मान और देश के प्रति अपना प्रेम जताया। बच्चों की रचनाओं में न सिर्फ तिरंगे के तीन रंग नजर आए, बल्कि उसके पीछे छुपे आदर्शों को भी उन्होंने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना था। बच्चों ने यह साफ दिखा दिया कि वे न सिर्फ पढ़ाई में आगे हैं, बल्कि देशप्रेम की भावना को भी साकार करने में सक्षम हैं।

विद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में आगे भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खड़गपुर मंडल में आजादी के इस महापर्व को पूरे जोश और जनभागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का लक्ष्य है कि हर आयोजन के ज़रिए लोगों तक एकता, सम्मान और राष्ट्र के प्रति गर्व का संदेश पहुंचे।

 

 

इसे भी पढ़ें : South Point School में बच्चों ने सीखे आग से बचने के गुर, अग्निशमन विभाग ने किया Mock Drill


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल में तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान की शुरूआत

खड़गपुर : रेलवे स्टेशनों और परिसरों में जमी गंदगी की सफाई अब मशीनों से गहराई तक की जा रही है। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 और विशेष अभियान 6.0 के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे…

Spread the love

Jhargram : पानी में डूब रहे सात वर्षीय बेटे को बचाने के लिए घाघरा जल प्रपात की तेज धार में बह गई मां, गोताखोरों की मदद  से महिला की तलाश जारी

झाड़ग्राम :  पानी में डूबते सात साल के बेटे को बचाने के लिए मां ने घाघरा जलप्रपात की तेज धार में छलांग लगा दी। पिता ने बच्चे को तो बचा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time