Chandil: चांडिल में महिलाओं का हंगामा – बंधक बनाए शराब कर्मी, मंत्री-विधायक का पुतला दहन

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडल के डैम रोड पर सोमवार को महिलाओं ने शराब दुकान में ताला जड़ दिया था। लेकिन अगले ही दिन मंगलवार शाम करीब पांच बजे दुकान के कर्मचारी ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यह देख महिलाएं भड़क उठीं और तीनों कर्मियों को अंदर ही बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।

दुकान के दोबारा खुलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। उन्होंने डैम रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन, सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि वे शराब दुकान को किसी भी हालत में बंद कराना चाहते हैं।

 

करीब दो घंटे तक तीनों कर्मी दुकान में बंधक बने रहे। आखिरकार पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ताला खुलवाया और कर्मचारियों को सुरक्षित थाना ले गई। इस दौरान पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सविता महतो का पुतला फूंका। उनका आरोप था कि दोनों जनप्रतिनिधि जनता की आवाज़ उठाने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं और जनता को केवल वोट बैंक की तरह देखते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: सरायकेला और चांडिल में बालू घाटों की नीलामी शुरू, आवेदन 15 सितंबर तक

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सारंडा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मारे गए नक्सलियों में अधिकांश पर ओडिशा व बंगाल सरकार ने भी घोषित किया था इनाम चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *