Lucknow : आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ, ‘योगी आम’ बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया. इसमें जब ‘योगी आम’ किस्म के आम पर उनकी नजर पड़ी, तो मुस्कुराए बिना न रह सके. उन्होंने हंसते हुए कहा, ऐसे ढाई से तीन किलो तक के आम देखकर आश्चर्य होता है. यह न केवल स्वाद में बेजोड़ हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की शान बढ़ा रहे हैं. यह महोत्सव देशभर से लाए गए 800 से अधिक आम की किस्मों की प्रदर्शनी का मंच बना. लखनऊ की दशहरी, वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का गवर्जीत, बस्ती का आम्रपाली और मेरठ-बागपत का रटोल जैसी किस्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव को किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक मजबूत जरिया बताया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कि इस तरह के महोत्सव केवल फलों की प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को ज़मीन पर उतारने का एक व्यावहारिक प्रयास भी है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time