Jamshedpur: पॉडकास्ट में माधुरी दीक्षित ने की जमशेदपुर के पप्पू सरदार की सराहना, पप्पू हुए भावुक

जमशेदपुर:  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जमशेदपुर के समाजसेवी और उनके बड़े प्रशंसक पप्पू सरदार की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि पप्पू सरदार उनके सबसे पैशनेट फैंस में से एक हैं, जो हर साल उनका जन्मदिन मनाते हैं और समाज के लिए तमाम सामाजिक कार्य उनके नाम पर करते हैं।

माधुरी ने इसे अपने लिए मिलने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार बताया और कहा कि पप्पू सरदार की समाज सेवा उन्हें हमेशा गर्व का अनुभव कराती है।

माधुरी दीक्षित द्वारा उनके नाम का ज़िक्र किए जाने के बाद पप्पू सरदार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खास पल है और जमशेदपुर के लिए भी गर्व का क्षण है। पप्पू सरदार पिछले 29 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं और उन्होंने इसे आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

पप्पू सरदार हर साल 15 मई को माधुरी दीक्षित का जन्मदिन विशेष अंदाज़ में मनाते हैं। उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा कि “काम पप्पू का, नाम माधुरी का।” उनकी सामाजिक पहल में शामिल हैं—
जरूरतमंद बेटियों की शादी में मदद
गरीबों को भोजन वितरण
अस्पतालों में सहायता
विभिन्न सामाजिक सेवाएँ

जमशेदपुर के लोग माधुरी दीक्षित की इस टिप्पणी से बेहद खुश और गर्वित महसूस कर रहे हैं। इसे शहर की सकारात्मक पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *