Bengaluru : भगदड़ मामले में होगी मजिस्ट्रेट जांच, 15 दिनों में रिपोर्ट

 

बेंगलूरू : बेंगलुरु में बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी. जगदीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं.

10 लाख मुआवजा

कांग्रेस सरकार ने मृतक परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। यह हादसा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम की जीत के जश्न के दौरान हुआ था. हजारों क्रिकेट प्रशंसक विधानसभा के सामने और स्टेडियम के आसपास जमा हुए थे, जहां अचानक भगदड़ मच गई।इस मामले की जांच के लिए बेंगलुरु शहरी डीसी को मजिस्ट्रेट जांच पूरी करने का आदेश दिया गया है, जिसे 15 दिनों के अंदर पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी. जांच में घटना के कारण, सुरक्षा व्यवस्था में चूक और लापरवाही करने वालों की पहचान की जाएगी.

विजय परेड रद्द

यह आदेश कर्नाटक के आंतरिक विभाग ने DGP और IGP एम.ए. सलीम की रिपोर्ट का सत्यापन कर लिया है तथा घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजिस्ट्रेट जांच आदेश की घोषणा की। सुरक्षा कारणों से विजय परेड भी रद्द कर दी गई थी.

PM ने जताया दुख

PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे ‘दिल दहला देने वाला’ हादसा बताया है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time