जमशेदपुर: मानगो शंकोसाई में पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो बॉयज क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा के पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने पंडाल का पिता काटकर शुभारंभ किया. मानगो बॉयज क्लब पिछले पच्चीस वर्षों से सरस्वती पूजा का आयोजन कर रहा है, जिसमें मोहल्ले के युवा स्वयं पंडाल सजाने और प्रसाद बनाने का कार्य करते हैं.
सरस्वती माता का महत्व
उद्घाटन समारोह में विकास सिंह ने कहा कि मां सरस्वती विद्या और बुद्धि का प्रतीक हैं. उन्होंने बताया कि मां सरस्वती की कृपा प्राप्त करने वाले व्यक्ति के सभी मार्ग प्रशस्त हो जाते हैं. विकास सिंह ने यह भी कहा कि मां सरस्वती ही माता लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त करती हैं.
बच्चों को प्रेरित किया
विकास सिंह ने उपस्थित बच्चों से आग्रह किया कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आगे बढ़ने का मुख्य साधन है और मां सरस्वती की कृपा से हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है.
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोग
उद्घाटन समारोह में विकास सिंह के साथ विकास गुप्ता, विक्की शर्मा, अंकुश शर्मा, विकास चौधरी, सुमित कुमार, सचिन शर्मा, शुभम साह, शुभम् कुमार सहित मोहल्ले के अन्य लोग भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 21 से
There is no ads to display, Please add some



















































