Manika Vishwakarma ने जीता Miss Universe India 2025 का खिताब, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर:  राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम किया। सोमवार को जयपुर में आयोजित इस ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आई 48 फाइनलिस्ट्स को पीछे छोड़ते हुए ताज हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा फर्स्ट रनर-अप रहीं, हरियाणा की महक ढींगरा सेकंड रनर-अप और अमीषी कौशिक थर्ड रनर-अप बनीं।

भव्य समारोह में ताजपोशी
जयपुर में आयोजित इस इवेंट में पिछले साल की विजेता रिया सिंघा ने मनिका को ताज पहनाया। जूरी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, निर्देशक फरहाद सामजी, स्टाइलिस्ट असले रोबेलो और मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद जैसे बड़े नाम शामिल थे।
शो की शुरुआत शानदार डांस परफॉर्मेंस से हुई। इसके बाद इंट्रोडक्शन, स्विमसूट और इवनिंग गाउन राउंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंतिम प्रश्नोत्तर राउंड में मनिका ने अपनी आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से जूरी का दिल जीतकर ताज अपने नाम किया।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी थाईलैंड में
मनिका अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगी। वे 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में होने वाले मिस यूनिवर्स 2025 कॉन्टेस्ट में भारत की ओर से मंच पर उतरेंगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

प्रेमानंद महाराज पर Khesari Lal Yadav की अपील से सोशल मीडिया गरम, कहा – हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time